बारह प्राईवेट स्कूल पर हो सकती कार्यवाही
सहरसा, अप्रैल 10 -- सहरसा। जिले के 12 प्राईवेट स्कूलों द्वारा अभी तक ज्ञानदीप पोर्टल पर इंटेक कैपेसिटी दर्ज नहीं कराया गया है। ऐसे स्कूलों अगर 12 अप्रैल तक इंटेक कैपेसिटी दर्ज नही कराने पर विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की जाएगी। जिला शिक्षा विभाग कर्मी मनीष मोहन ने बताया कि एसीएस द्वारा भारी खेद व्यक्त की गई। अगर निर्धारित तिथि तक ज्ञानदीप पोर्टल पर इंटेक कैपेसिटी दर्ज नहीं कराने वाले स्कूलों के विरुद्ध आरटीई के सुसंगत नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर कक्षा 1 में 25 प्रतिशत सीटों के लिए इंटेक कैपेसिटी (सीटें) और बेसिक जानकारी अपडेट करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों की मान्यता प्रस्वीकृति रद्द की जा सकती है, क्योंकि यह 2026-27 के नामांकन के लिए आवश्यक है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.