वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम शिवपुर स्टेशन पर कुम्भ एक्सप्रेस से करीब डेढ़ सौ साल पुराने दुर्लभ कछुओं के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इंडियन सॉफ्ट सेल प्रजाति के बरामद इन वन्यजीव की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। कार्रवाई की औपचारिकता पूरी करने के बाद उन्हें वन विभाग के हवाले कर दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि अमेठी जिले के जगदीशपुर का रहने वाला रानू कुम्भ एक्सप्रेस के एस-1 बोगी से कछुए लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। वह महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़) स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। यह भी पढ़ें- वन्य जीव के अंगों की तस्करी के नाम पर ठगी में तीन गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम बनाकर शिवपुर में ट्रेन की चेकिंग की गई...