पूर्णिया, अप्रैल 25 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। एसबीआई आरसेटी पूर्णिया में पशुपालन विभाग द्वारा चिन्हित 35 अभ्यर्थियों के लिए 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर आजाद, जिला अग्रणी प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा तथा आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी संकाय माधव चंद ने किया। इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर आजाद ने प्रशिक्षणार्थियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बकरी पालन स्वरोजगार का एक मजबूत माध्यम बन सकता है। जिला अग्रणी प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने इस क्षेत्र में अपार संभावनाओं की चर्चा करते हुए प्रशिक्षुओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.