भदोही, जून 9 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। ससुराल को निकला थाना क्षेत्र के डोमानपुर गांव निवासी एक युवक 12 दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने चौरी थाने में तहरीर दे दी है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस जांच-पड़ता में जुट गई है। डोमानपुर गांव निवासी ओम प्रकाश सरोज ने दी तहरीर में बताया कि मेरा पुत्र किशन सरोज 26 मई को ससुराल अस्ति के लिए दोपहर में निकला था। बारह दिन हो गए लेकिन युवक न तो घर पहुंचा और न ही किसी से बात की। परेशान हुए परिजन काफी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन पता नहीं चला। ऐसे में परिजन काफी घबराए हुए हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए ताकि घर से निकले बेटे का पता चल सके। बारह दिन गुजरने के बाद भी युवक के घर न पहुंचने को लेकर परिजन डरे और सहमें हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...