बारह ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य की महिमा सुनाकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर
शाहजहांपुर, मई 19 -- तिलहर। श्री रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्री अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास मधुसूदनाचार्य महाराज ने शिव महापुराण का वर्णन करते हुए बारह ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य की महिमा सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। गैसरा गांव मार्ग पर स्थित ब्रह्मदेव थान पर कथा व्यास श्री मधुसूदनाचार्य महाराज ने शिव महापुराण के प्रसंग में सभी बारह ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य की मनोहारी कथा सुनाई। इस दौरान संगीतमय भजनों का रसधार में सभी को सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भाव और सरलता से ही ईश्वर की कृपा बरसती है, जहां बुद्धि, ज्ञान और तर्क होता है वहां अभिमान की प्रविष्टि होने से भगवान की प्राप्ति नहीं हो पाती इसलिए मानव जीवन की सार्थकता के लिए सरल और भाव पूर्ण होना चाहिए। यह भी पढ़ें- चितर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.