सुल्तानपुर, अप्रैल 25 -- सुलतानपुर। पछुआ हवा के चलते गर्मी चरम पर पहुंच गई है। आसमान से आग बरसने लगी है। जिससे बिजली खपत भी प्रभावित हो गई है। केबिल व ट्रांसफार्मर भी जलने लगे है। शहर के घरहाखुर्द का ट्रांसफार्मर खराब होने से कई मोहल्ले की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। दीवानी न्यायालय परिसर में बने उपकेन्द्र में फाल्ट आने से दिनभर प्रयास करने के बाद भी फाल्ट दूर नही हो पाई। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे की जगह दस घंटे बिजली मिलने से उपभोक्ता गर्मी से बिलबिला उठे है। जिले में बिजली खपत पहले की अपेक्षा दोगुना हो गई है। जिससे टांसफार्मर ओवर लोड जलने लगे है। यह भी पढ़ें- कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि बंच केबिल गर्म होकर शार्ट होने लगी है। लाइन फाल्ट व अन्य कारणों से होने वाली कटौती से उपभोक्ता गर्मी में बिलब...