आजमगढ़, फरवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के दक्षिणी क्षेत्र के मोहल्ला बेलइसा, पल्हनी, नीबी, सलारपुर, हुसेनगंज, कोटवां, समेत दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति मंगलवार को बारह घंटे तक ठप रही। जिससे बिजली और पानी के लिए हाहाकार मच गया। दोपहर ढाई बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। कोटवां विद्युत सब स्टेशन से शहर के दक्षिणी मोहल्ले के साथ ही दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। इसी सब स्टेशन से मंडलायुक्त आवास, डीआईजी कैंप कार्यालय, सर्किट हाउस, कृषि महाविद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थानों को भी बिजली सप्लाई होती है। सोमवार की आधी रात को करीब ढाई बजे कोटवां धर्मकाटा के पास 11 हजार का तार टूट कर गिर गया। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सब स्टेशन पर रात के शिफ्ट में कोई लाइनमैन की ड्यूटी न होने से बिजली विभाग के अधिकारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.