बारह घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
सुल्तानपुर, जून 15 -- सुलतानपुर, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र धम्मौर के धम्मौर फीडर की बदहाल व्यवस्था ने उपभोक्ताओं का सब्र तोड़ दिया है। जर्जर तारों और लगातार हो रहे फाल्ट के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। शनिवार रात करीब 11 बजे गुल हुई बिजली रविवार दोपहर में बहाल हो सकी। करीब 12 घंटे तक हजारों उपभोक्ता भीषण गर्मी और उमस के बीच अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। हालत यह रही कि बिजली आने के कुछ घंटे बाद ही रविवार रात करीब 10 बजे फीडर फिर ब्रेकडाउन हो गया और आपूर्ति दोबारा ठप पड़ गई। ग्रामीणों का आरोप है कि धम्मौर फीडर की लाइनें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, लेकिन विभाग उन्हें बदलने के बजाय अस्थायी मरम्मत के भरोसे व्यवस्था चला रहा है। नतीजा यह है कि आए दिन फाल्ट और ब्रेकडाउन से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली कटौती के कारण पेयजल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.