बारहसिंगा के सींग तस्करी में आरोपी गिरफ्तारी
बरेली, जुलाई 23 -- किला पुलिस ने बारहसिंगा सींग तस्करी के मामले में संजयनगर के विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उनकी कार से तीन सींग बरामद किये गये। पुलिस ने वन्य जीव की अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में है, जिससे 10 लाख रुपये किलो के हिसाब से सींग बेचने की फोन पर बात हुई थी। मोबाइल की कॉल डिटेल से गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है। पुलिस ने बताया, सूचना मिली, कोई व्यक्ति कार से सिटी शमशान भूमि के आगे मढ़ीनाथ जाने वाले रास्ते पर खड़ा है। वह किसी से फोन पर बारहसिंगा के सींग बेचने की बात कर रहा है। थानाध्यक्ष अचल कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी करके आरोपी संजयनगर निवासी विशाल गुप्ता को मय कार के गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें तीन सींग बारहसिंगा के मिले। जिनका बजन 4.350 किलोग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.