वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। श्रीहनुमान ध्वजा प्रभातफेरी समिति की ओर से 12वें दिन प्रभातफेरी निकाली गई। सोमवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ से आरंभ हुई प्रभातफेरी निर्धारित मार्गों से होते हुए संकटमोचन मंदिर पहुंची। अतिथि रूप में आमंत्रित डॉ. संजीव अग्रवाल,डॉ.रत्नेश वर्मा और प्रेम सिंह ने संयुक्त रूप से क्षेत्रपालेश्वर महादेव का पूजन किया। संकटमोचन पहुंचकर भक्तों ने 121 ध्वजाएं बजरंगबली को समर्पित कीं। 41 महिलाओं ने आरती उतारी। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करने के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...