बारहवीं साइंस में लुकास क्लासेज का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्मी गुप्ता बनीं जिले की दूसरी टॉपर
कोडरमा, मई 9 -- कोडरमा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में लुकास क्लासेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में संस्थान का नाम रोशन किया है। इंटर साइंस संकाय में लुकास क्लासेज की छात्रा लक्ष्मी गुप्ता ने 474 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस सफलता पर संस्थान के संचालक सद्दाम हुसैन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। लुकास क्लासेज से इस वर्ष कुल 110 विद्यार्थियों ने 400 से अधिक अंक हासिल कर संस्थान की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है। यह भी पढ़ें- जैक 12वीं विज्ञान संकाय में द केमो क्लासेस का शत प्रतिशत परिणाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.