नोएडा, मई 13 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को जारी नतीजों में श्रेयस श्रीवास्तव और साइना सिंह ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में बाजी मारी। सेक्टर-44 स्थित एमिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा अश्विका शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। श्रेयस श्रीवास्तव ग्रेनो वेस्ट स्थित डीपीएस स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। उन्होंने गणित और रसायन विज्ञान में शत-प्रतिशत 100 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा भौतिक विज्ञान में 95, कंप्यूटर साइंस में 98, अंग्रेजी और इकोनॉमिक्स में 99 अंक प्राप्त किए। साइना सिंह नोएडा के सेक्टर- 30 स्थित डीपीएस स्कूल की ह्यूमिनिटी वर्ग की छात्रा हैं। उन्होंने मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और वेब एप्लीकेशन में 100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेज...