हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। कार्मेल स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ग्रैजुएशन नाईट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति, संगीत, नृत्य एवं स्मृति-साझा कर कार्यक्रम समारोह को भावनात्मक और यादगार बनाया। ग्रेजुएशन गाउन एवं कैप में सजे विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी उपस्थिति से सभी का मन मोहा। प्राचार्या सिस्टर सबिथा मेरी एसी ने संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...