मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण रही। परीक्षा 13 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। इस दौरान जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा एक पाली में सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक हो रही है। कुछ ने कहा आसान तो कुछ ने बताया मुश्किल: परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थियों के चेहरे पर मिला जुला भाव दिख रहा था। कुछ परीक्षार्थियों ने विज्ञान के प्रश्नों को जहां आसान कहा, तो कुछ ने मुश्किल बताया। परीक्षार्थी अमित, रमेश, सुरुची,सौम्या आदि ने बताया कि जीव विज्ञान के 80 अंकों की परीक्षा थी। उनके अनुसार, जीव विज्ञान के प्रश्न ठीक थे। जिसका जवाब देने में परेशानी नहीं हुई। जबकि, परीक्षार्थी सोहेल, अंकुर ने बताया कि जीव विज्ञान के कुछ प्रश्न कठिन थे। जिसका जवाब देने में थोड़ी परेशानी हुई। इधर, परीक्षा के ...