अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बारहद्वारी पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग व शॉपिंग कांप्लेक्स के सामने स्थित 32 दुकानदारों को नगर निगम दूसरे स्थान पर जमीन देगा। इसको लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संपत्ति विभाग के साथ शहर में जमीन की तलाश की। 32 दुकानदारों को आवश्यक सुविधाओं से लैस कर नगर निगम दुकानों को देगा। नगर निगम व दुकानदारों की आपसी सहमति से कार्रवाई की जा रही है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यातायात सुधार, व्यावसायिक व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए Rs.49.89 करोड़ की लागत से पुराने शहर के बारहद्वारी क्षेत्र में शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं मल्टी-लेवल कार पार्किंग का निर्माण कराया गया है। प्रोजेक्ट में 32 दुकानों के अतिक्रमण एवं उनके शिफ्ट किए जाने को लेकर स्मार्ट सिटी की परियोजना लंबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.