कटिहार, मई 14 -- कटिहार, एक संवाददाता मद्य निषेध टीम ने बुधवार को जिले में विशेष अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान विदेशी शराब, बीयर, चुलाई शराब और एक बाइक जब्त की गई।मद्य निषेध टीम ने बारसोई रेलवे स्टेशन पर छापेमारी के दौरान रामप्रवेश सिंह, को 8.875 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली ममता देवी को 27 लीटर विदेशी शराब व बीयर तथा एक महिला को 28 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया।इधर कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज में छापेमारी कर सागर करवल को एक बाइक पर 1 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। मद्य निषेध टीम ने कार्रवाई के दौरान बाइक भी जब्त कर ली। उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि ट्रेनों में शराब तस्करी ...