बारसोई में बिजली की आंख मिचौनी से बिजली उपभोक्ता परेशान
कटिहार, मई 31 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई की बिजली व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। रविवार को दोपहर 12 बजे से लेकर संध्या बेला तक पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई घंटे बाद आपूर्ति बहाल भी हुई तो बार-बार ट्रिपिंग और अनियमित कटोती का सिलसिला जारी रहा। भीषण गर्मी और उमस के बीच हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारसोई में अब निर्बाध बिजली आपूर्ति केवल कागजों तक सीमित रह गई है। स्थिति यह है कि हल्की हवा चलने, बादल छाने या मामूली तकनीकी खराबी की आड़ में घंटों बिजली गुल कर दी जाती है। पिछले दिनों 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान भी विभाग ने शाम पांच बजे तक बिजली बहाल करने का दावा किया था, लेकिन आपूर्ति रात 8:45 बजे के बाद शुरू हो सकी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.