कटिहार, अप्रैल 15 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई में प्रस्तावित अनुमंडल कृषि कार्यालय के निर्माण को लेकर चिह्नित स्थान पर पेड़ों की कटाई की जा रही है। विभागीय पत्र के आलोक में स्वीकृति मिलने के उपरांत ही यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। जानकारी के अनुसार कृषि कार्यालय भवन का निर्माण कार्य कराया जाना है। पेड़ों की कटाई के लिए 5 लाख 98 हजार 247 रुपये की राशि अलग से निर्धारित की गई है। विभाग द्वारा केवल पूर्व-चयनित पेड़ों को ही हटाने की अनुमति दी गई है। सात पेड़ काटे जाने पर 21 पौधे भी चिह्नित स्थल पर लगाए जाने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- गोशाला माडल के तौर पर विकसित करने की तैयारी शुरू अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने बताया कि कृषि कार्यालय निर्माण होने से स्थानीय किसानों को सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...