कटिहार, अप्रैल 23 -- बारसोई निज प्रतिनिधि भीषण गर्मी में बारसोई में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को दिन भर में बमुश्किल चार घंटे ही लोगों को बिजली मिल पाई। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को बिजली की अनियमित आपूर्ति व लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। शाम होते ही बिजली की आंख-मिचौनी शुरू हो जाती है। रात में घंटों बिजली नहीं रहने से लोग परेशान रहते हैं। मेंटनेंस कार्य के नाम पर भी घंटों बिजली काट ली जाती है। उपभोक्ताओं ने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- कम विद्युत आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने की शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.