कटिहार, मार्च 9 -- बारसोई। नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 14 में बारसोई अग्निशमन विभाग द्वारा महिलाओं के बीच अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान महिलाओं को रसोई घर में कार्य करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि रसोई में काम करते समय सूती वस्त्र पहनना अधिक सुरक्षित होता है तथा गैस चूल्हे के आसपास सावधानी बरतना जरूरी है। साथ ही गैस रिसाव या आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत उचित कदम उठाने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े मोबाइल ऐप के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत अपनी लोकेशन साझा कर सहायता प्राप्त कर सकें। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.