कटिहार, जून 2 -- बारसोई निज प्रतिनिधि विधायक संगीता देवी ने जिला 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार को मांगपत्र सौंपकर बारसोई पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की बहाली में कथित अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मांगपत्र में आरोप लगाया गया है कि बहाली प्रक्रिया में सरकारी नियमों की अनदेखी कर योग्य अभ्यर्थियों को नजरअंदाज किया गया। विधायक ने महेशपुर पंचायत की दिवंगत आशा कार्यकर्ता पूनिमा देवी के आश्रितों को अनुदान राशि भुगतान, बिना पंचायत बैठक के बहाली, तथा बीसीएम राजीव कुमार के खिलाफ मिली शिकायतों की भी जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा सुधानी अतिरिक्त पीएचसी में महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति, पंचायत सचिवों की हड़ताल के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने तथा पीडीएस डीलरों को राशन की कम आपूर्ति...