कटिहार, मार्च 1 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरुण कुमार झा ने शनिवार को बारसोई व्यवहार न्यायालय पहुंचकर न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, न्यायिक कार्य संचालन व्यवस्था तथा भविष्य की आवश्यकताओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन बारसोई में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर न्यायिक कार्यों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली। अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय भवन के विस्तार, अधिवक्ता कक्ष, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। न्यायाधीश ने संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।इसके उपरांत न्यायाधीश श्री झा ने बारसोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.