कटिहार, मार्च 30 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि नगर पंचायत बारसोई ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सुदृढ़ एवं संतुलित बजट पेश किया गया। विशेष बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद विमला देवी ने की। बैठक में मुख्य रूप से उपमुख पार्षद प्रमोद कुमार साहा मौजूद रहे। बैठक का संचालन नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने किया। बता दे की नगर पंचायत बारसोई ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सुदृढ़ एवं संतुलित बजट पेश करते हुए विकास की स्पष्ट दिशा तय कर दी है। प्रस्तुत बजट में कुल 60 करोड़ 17 लाख 90 हजार 960 रुपए की अनुमानित आय दर्शायी गई है, जबकि 57 करोड़ 95 लाख 55 हजार 100 रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार नगर पंचायत ने 2 करोड़ 27 लाख 35 हजार 860 रुपए का अधिशेष बजट प्रस्तुत कर वित्तीय अनुशासन और बेहतर प्रबंधन का संकेत दिया है।बजट प्रस्तुति के दौरान नगर पंचाय...