कटिहार, अप्रैल 9 -- बारसोई,निज प्रतिनिधि बारसोई जंक्शन पर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 125 केडब्ल्यूपी क्षमता का रूफटॉप ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। इस परियोजना का निर्माण निजी कंपनी द्वारा भारतीय रेलवे के नवीकरणीय ऊर्जा अभियान के तहत किया गया है।इस अवसर पर रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्लांट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीनियर सेक्शन अभियंता बारसोई राणा रोहित रितेश एवं कनीय अभियंता अविनाश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।सोलर प्लांट की स्थापना से बारसोई जंक्शन पर अब हर वर्ष लगभग 1.75 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे रेलवे को करीब 15.75 लाख की वार्षिक बचत होने की संभावना है। करीब 66 लाख रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट की रिकवरी अवधि लगभग 4 वर्ष बताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.