बारसोई: दिनदहाड़े क्लिनिक के सामने से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
कटिहार, जून 24 -- बारसोई निज प्रतिनिधि।बारसोई-आबादपुर मुख्य सड़क पर स्थित एक निजि क्लिनिक के सामने सोमवार दोपहर दिनदहाड़े एक बाइक चोरी की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज में घटना को अंजाम दिया और कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित मोहम्मद इन्तेसार आलम, जो कदवा प्रखंड के बलियाबेलोन थाना क्षेत्र के निवासी हैं, ने बताया कि वे अपनी बाइक क्लिनिक के बाहर खड़ी कर अंदर गए थे। इसी दौरान बाइक चोरों ने उनकी गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया।क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार एक युवक पहले क्लिनिक के अंदर जाकर स्थिति का जायजा लेता है। कुछ देर बाद वह वापस लौटता है और बाहर खड़ी बाइक के हैंडल लॉक को तोड़ देता है। इसके बाद बाइक स्टार्ट कर अपने एक साथी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.