इटावा औरैया, मार्च 17 -- क्षेत्र में खाली पैकेट बारदाना के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी से व्यापारियों और आम लोगों में नाराजगी है। कुछ दिन पहले तक 29-30 रुपये प्रति पैकेट बिकने वाला बारदाना अब 35 से 38 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे छोटे व्यापारियों और किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कुलदीप शाक्य ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदार कृत्रिम कमी दिखाकर कीमतें बढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि जमाखोरी के कारण बाजार में असंतुलन पैदा हो रहा है और आम लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि कीमतों पर नियंत्रण हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...