अमरोहा, अप्रैल 19 -- हसनपुर, संवाददाता। बारदाने के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों पर पिछले चार दिन से तौल बंद है। किसान गेहूं बेचने के लिए भटक रहे हैं। शनिवार शाम नगलिया मुंशी गांव में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए उक्त बात कही। समस्या समाधान न होने पर आंदोलन को चेताया।प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि गेहूं की औसत पैदावार कम है। दूसरी ओर सरकार द्वारा स्थापित कराए गए ग्रामीण क्षेत्र जैसे भदौरा समिति, कुंदरकी संघ, ढवारसी आदि क्रय केंद्रों पर तौल न होने के कारण किसान अपनी उपज को ओने-पौने दाम पर बेचने को विवश हैं। कहा कि क्षेत्र के कई गांवों के किसान अपनी खून-पसीने की कमाई यानी कि गेहूं को लेकर पिछले कई दिनों से केंद्रों पर चक्कर लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- किसानों ने तौल कांटा बढ़ाने की उठाई मांग कुछ किसानों ने अपनी उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.