संभल, मई 4 -- संभल। अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध के असर के चलते इस वर्ष गेहूं खरीद व्यवस्था पर भी असर देखने को मिल रहा है। बारदाने (नए बोरे) की कमी के कारण विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी पड़ी है। जिले में गेहूं खरीद को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए विभाग ने कोटेदारों से करीब 80 हजार पुराने बोरे खरीद लिए हैं। इन्हीं बोरों में किसानों से गेहूं की खरीद की जा रही है, जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित न हो। डीएफएमओ संजीव राय के अनुसार, इस बार बारदाने की आपूर्ति समय पर नहीं हो सकी, जिसकी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाएं हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर समाधान निकालते हुए कोटेदारों के बोरों का उपयोग किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.