बारदाना संकट से गेहूं की खरीद पर ब्रेक, किसान परेशान
हमीरपुर, अप्रैल 16 -- हमीरपुर, संवाददाता।बारदाना के संकट ने जनपद में गेहूं खरीद पर ब्रेक लगा रखा है। महोबा से 100 और बांदा से 20 गांठें बोरे के मिले हैं। शुक्रवार से खरीद के रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई गई है। किसान इस बार गेहूं खरीद केंद्रों में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने को लेकर आतुर है। खुले बाजार में गेहूं के रेट समर्थन मूल्य से कम है। लिहाजा किसान इस बार खरीद केंद्रों में बड़ी संख्या में पहुंच रहा है, मगर बारदाना के संकट ने किसानों के सामने मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं। सुमेरपुर मंडी में पीसीएफ के उच्चाधिकारियों ने पुराने बारदाना में हो रही खरीद पर रोक लगा दी है। इससे इन केंद्रों में गेहूं खरीद ठप हो गई है। दर्जनों किसान केंद्रों में गेहूं डालकर तौल का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र प्रभारी नए बारदाना के इंतजार में है। मौदहा के दो खरीद केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.