बारदाना नहीं होने से गेहूं खरीद बंद, एक सप्ताह से भटक रहे किसान
कानपुर, मई 23 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के पहाड़ीपुर स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर बारदाना न होने से गेहूं खरीद एक सप्ताह से बंद चल रही है। किसान केंद्र के चक्कर लगाकर परेशान हैं। जिम्मेदार अफसर निरीक्षण के नाम पर महज खानापूरी कर रहे हैं। किसानों को सरकारी मूल्य दिलाने के लिए रसूलाबाद क्षेत्र में कुल आठ खरीद केंद्र खोले गए हैं लेकिन अधिकांश केंद्रों पर अव्यवस्था का आलम है। क्षेत्र के पहाड़ीपुर में पीसीयू का खरीद केंद्र खोला गया है। केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से बारदाना नहीं है जिससे किसानों की खरीद पूरी तरह बंद है। इसके पहले उठान न होने से खरीद बंद चल रही थी। बहादुरपुर गांव निवासी बृजेन्द्र स्वरुप, नरेश, हरनाम, लाखन आदि ने बताया कि प्राइवेट बाजार में गेहूं का मूल्य 24 सौ रुपये प्रति कुंतल है। सरकारी केंद्र पर 2585 रुपये रेट निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.