पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपा गया। जनपद में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध कराने एवं भुगतान डस्टर मशीन को लेकर विस्तृत वार्ता हुई। डीएम ने आश्वासन दिया कि तत्काल जनपद के किसानों के गेहूं की खरीद प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी। यह भी कहा कि अगर कहीं किसानों के साथ अनदेखी की जाती है तो तत्काल सूचना दी जाए। जिससे दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह, घुम्मन सिंह, बंटी ठाकुर, विनय ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.