बारतियों को लेकर लौट रही पिकअप पलटा, दो की मौत, 6 घायल
चक्रधरपुर, मई 11 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन-धानापाली मुख्य मार्ग स्थित उंधन के समीप सोमवार की तड़के सुबह 3:15 बजे बारातियों से लदा एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। मृतकों में बारंगा निवासी रोहन गोप ( 12 ) और गोपीपुर निवासी दशरथ सरदार ( 25 ) शामिल है। वहीं घायलों में गोपीपुर गांव निवासी सूरज महतो ( 22 ), शिशुपाल मोदी 26 ) और राहुल गोप ( 20 ) के अलावा बारंगा गांव निवासी गोपी मोदी ( 18 ) और सौरभ लोहार ( 16 ) तथा मेदासाई गांव निवासी सुरेश गोप ( 48 ) शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
दुर्घटना की जानकारी जानकारी के मुताबिक उक्त पिकअप वाहन बारंगा गांव से बारातियों को लेकर आनंदपुर प्रखंड के समीज गांव गया हुआ था। वहां से लौटने के क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.