गंगापार, फरवरी 22 -- करमा के बलापुर गांव में एक निजी स्कूल के निर्माणाधीन बारजे का कुछ हिस्सा गिरने से पास में रहने वाली एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। बलापुर में आर आर बी स्कूल के पीछे बनारसी लाल यादव का मकान है। रविवार को स्कूल का बारजा बनाया जा रहा था। बनारसी की 20 वर्षीय पुत्री रीतू यादव छोटी अपने घर के बाहर घूम रही थी कि अचानक बारजे का कुछ भाग उसके ऊपर आकर गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उसके परिजनों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.