चंदौली, जनवरी 29 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह महेवा में गुरुवार की सुबह बंदरों ने एक पक्के मकान का बारजा गिरा दिया। इससे इसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के एक युवक सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बिलारीडीह निवासी सचनु बिंद का गांव में पक्का मकान है। मकान से ही सटे करकट का छाजन बनाया हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह बंदरों का झुंड मकान पर पहुंचा। जिन्होंने बारजा को पकड़ कर हिलाना शुरू किया। उसके बाद मलबा उसके नीचे बने करकटनुमा छाजन पर गिरा। जिसमें खाना खा रहे सचनु बिंद के 20 वर्षीय पुत्र दरोगा, 30 वर्षीया पुत्री सोनी, 18 वर्षीया चांदी और 6 वर्षीया राधिका घायल हो गए। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डीएन याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.