बारगाह-ए-खुदा में उठे हजारों हाथ, खुशहाली की मांगी दुआ
गंगापार, मई 28 -- त्याग और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा गुरुवार को पूरे क्षेत्र में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों की ओर नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद साहिबे-निसाब लोगों ने सुन्नत-ए-इब्राहीम अदा करते हुए कुर्बानी की रस्म पूरी की। भारतगंज ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मुफ्ती नूर आलम की इमामत में नमाज अदा की गई, जिसमें करीब सात हजार लोग रहे। नमाज के बाद बारगाह-ए-ख़ुदा में उठे हजारों हाथों ने मुल्क की खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगीं。 यह भी पढ़ें- बारगाहे इलाही में लाखों ने किया सजदा, मांगी अमन-चैन की दुआनमाज का आयोजन क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई। इस्लामिया में हाफिज रियाजउद्दीन, कायस्थान में हाजी वहीद खां, पठान में हाफिज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.