रामपुर, मई 28 -- रामपुर। ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में आवाजाही शुरू हो गई और बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। ईदगाह में कार्यवाहक शहर काजी सैय्यद अनस मिंया ने नमाज पढ़ाई। ईद की नमाज से पहले काजी-ए-शहर मौलाना अहमद अली उर्फ खुशनूद मियां कादरी ने कहा कि नौजवानों को होश में रहते हुए जिंदगी गुजारनी चाहिए और अपने शौक पूरे करने के लिए दूसरों की जान को खतरे में नहीं डालना चाहिए। उन्होंने पतंगबाजी को गैर जरूरी शौक बताते हुए कहा कि ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए, जिससे दूसरे लोगों को तकलीफ पहुंचे। साथ ही मस्जिदों और ईदगाहों के एहतिराम और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- नफरत को त्याग करना भी कुर्बानी है : समर शादाबइंसानों के बीच बढ़ती नफरत की ब...