रामपुर, मार्च 21 -- ईद पर बारगाह-ए-खुदाबंदी में लाखों ने सजदा। मस्जिदें नमाजियों से भर गई। ईदगाह के अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। उलेमाओं ने रमजान और कुरान की फजीलत बयान की। शनिवार को फज्र की नमाज के बाद ही ईद की नमाज के लिए तैयारी की जाने लगीं। लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों की ओर चल पड़े। ईदगाह में साढ़े सात बजे नमाज अदा की गई, लेकिन इससे काफी पहले ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। साढ़े सात बजे तक ही ईदगाह फुल हो गई। ईदगाह में शहर काजी सैयद खुशनूद मियां ने अपने बेटे अनस मियां को शहर काजी नामित किया। इसके बाद नव नियुक्त शहर काजी अनस मियां ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने रमजान और कुरान की फजीलत बयान की। कहा कि खुशनसीब हैं वे लोग जिन्होंने रमजान माह के रोजे रखे और इबादत की। ईदगाह से लोग बख्शे हुए जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.