गोड्डा, जून 16 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारकोप मोड़ स्थित ओवरब्रिज के सर्विस पथ पर बने ब्रेकर इन दिनों लगातार सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रेकर पर रंग या संकेतक नहीं होने के कारण रात के अंधेरे में वाहन चालकों को ब्रेकर दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेज गति से गुजरने वाले वाहन चालक अचानक ब्रेकर आने पर संतुलन खो बैठते हैं, जिसके कारण बाइक सवार एवं अन्य वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

स्थानीय निवासियों की शिकायतें कई दिनों से लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद अब तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा इस गंभीर समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए सभी ब्रेकरों पर जल्...