बारकोड स्कैन कर 15,350 रुपये की ठगी, आरोपी फरार
अलीगढ़, जून 25 -- खैर, संवाददाता। कस्बा खैर में एक जन सेवा केंद्र संचालक को बारकोड के माध्यम से भुगतान का झांसा देकर 15,350 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मणगढ़ी निवासी बंटी टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित जन सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। मंगलवार को एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और अपने बारकोड में 15,350 रुपये डलवा लिए। रकम जमा होने के बाद जब संचालक ने भुगतान मांगा तो युवक ने कार से रुपये लाकर देने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए वह अपने दो मोबाइल फोन दुकान पर छोड़ गया और वहां से चला गया। जब युवक वापस नहीं लौटा। खुद को ठगी का शिकार समझते हुए बंटी ने खैर कोतवाली में घटना की तहरीर दी और दोनों मोबाइल पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने मोबाइल फोन चालू कर जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.