संवाददाता, फरवरी 26 -- कानपुर के चकेरी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। रिटायर्ड सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर के इकलौते बेटे ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी मुन्नीलाल सिंह सीबीसीआईडी से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके परिवार में इकलौता बेटा 38 वर्षीय अमर सिंह, बहू नेहा, पोती कृतिका और शादीशुदा बेटी मीनू हैं।इकलौते बेटे ने सुसाइड किया मुन्नीलाल सिंह के मुताबिक अमर सिंह ने होम्योपैथी से बी-फार्मा की पढ़ाई की थी, लेकिन लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। नौकरी के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई जल्द होनी थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.