दरभंगा, फरवरी 28 -- दरभंगा। बंगाली टोला स्थित बायो वाटिका कोचिंग संस्थान में दरभंगा जिला इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। शहीद दिवस पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता डॉ. राज कुमार भारती ने की। डॉ. रौशन कुमार राही ने शिक्षा-साहित्य की भूमिका बताई। डॉ. बिनोद कुमार हंसोड़ा ने सरस्वती वंदना से शुरुआत की। कवियों ने देशभक्ति व होली गीतों से समां बांधा। मंच संचालन डॉ. चन्द्र मोहन पोद्दार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...