किशनगंज, मार्च 23 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के लगभग 15 गांवों में किसानों द्वारा बायो डीकंपोज़र तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से 2000 से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस अभिनव पहल के अंतर्गत दिघलबैंक प्रखंड के लोहागढ़ा, बहादुरगंज प्रखंड के खोरा बनगामा, मालटोला बनगामा, निवेब जागीर बनगामा, मलान डिगी बनगामा, खुदागंज, ठाकुरगंज प्रखंड के चपाती, खानाबाती, नयाबादी, रजागांव तथा किशनगंज प्रखंड के पनिसाल, सिंघिया एवं तुपामारी सहित अन्य गाँवों के किसान इस तकनीक को अपना रहे हैं। इस दिशा में कृषि विभाग के जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार तथा प्रदान संस्थान के जिला कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ठाकुर का उल्लेखनीय योगदान रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी वर्ष में इस तकनीक का विस्तार 30 से 40 गांवों तक किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.