बगहा, मई 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटरमीडिएट और मैट्रिक की विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा शनिवार से जिले के आठ केंद्रों शुरू हो गई। सुबह से ही परीक्षा को लेकर केंद्र पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की एक साथ कंपार्टमेंटल की परीक्षा ली जा रही है। पहली पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में बायोलॉजी की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि बायोलॉजी के सवाल कठिन पूछे गए थे। जिसे बनाने में समय लगा। इसके अलावे अन्य सवाल आसान पूछे गए थे। परीक्षा के दौरान केंद्र पर काफी सख़्ती देखी गई। इंटर की परीक्षा में पहली पाली में 252 परीक्षार्थी को परीक्षा देनी थी जिसमें से 219 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 33 परीक्षा की परीक्षा में अनुपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बायोलॉजी के कठिन स...