सीतामढ़ी, जून 22 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी चौकसी के बीच एनटीए की नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा आयोजित हुई। बायोलॉजी के आसान सवालों से परीक्षार्थियों को राहत मिली, वही परीक्षार्थियों ने केमेस्ट्री के सवाल पिछली परीक्षा के तुलाना में एवरेज बताया, जबकि फिजिक्स का मैथेमेटिकल व न्यूमेरिकल सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया। यह भी पढ़ें- बायोलॉजी के कठिन सवालों से जूझे परीक्षार्थीपरीक्षा केंद्रों पर जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एमपी हाईस्कूल केन्द्र पर परीक्षा देकर बाहर आये परीक्षार्थी पूछे गए सवालों व संभावित उत्तरों पर चर्चा करते नजर आए। अनन्या कुमारी, श्वेता, भारती, अमन, कृष्णा आदि परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में बायोलॉजी से आसान सवाल थे, जबकि फिजिक्स के मैथेमेटिक्स व न्यूमेरिकल के उलझे हुए कठिन ...