फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद,। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं कक्षा की बायोलॉजी और हिस्ट्री की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। जिले के करीब 50 परीक्षा केंद्रों पर लगभग पांच हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों के अनुसार दोनों विषयों के प्रश्नपत्र आसान थे, हालांकि प्रश्नपत्र थोड़ा लंबा होने के कारण उत्तर लिखने में समय लगा। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली। परीक्षार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के कारण अधिकांश परीक्षा केंद्रों के बाहर सन्नाटा दिखाई दिया। परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद भी ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। आमतौर पर बड़ी परीक्षाओं के दौरान केंद्रों के बाहर अभिभावकों और छात्रों की भीड़ रहती है, लेकिन शुक्रवार को माहौल काफी शांत रहा। परीक्षार्थियो...