बायोमेडिकल के छात्रों को देनी होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फ्फरपुर। एमआईटी के बायोमेडिकल रोबोटिक्स के सातवें सेमेस्टर के छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। सातवें सेमेस्टर की परीक्षा के रिजल्ट में इनके अंकपत्र पर ऑनलाइन क्रेडिट के नंबर नहीं चढ़े थे। नंबर नहीं चढ़ने से इनका रिजल्ट पेंडिंग हो गया था। इसके बाद एमआईटी प्रशासन ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय को रिजल्ट सुधार के लिए पत्र लिखा था, लेकिन विवि ने सोमवार को पत्र लिखकर रिजल्ट सुधार से इनकार कर दिया। विवि ने इन छात्रों को अभी चल रही सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल कराने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि विवि की लापरवाही के कारण छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 40 हजार छात्रों के लिए जारी होगी चौथी मेरिट लिस्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.