चाईबासा, जून 30 -- गुवा, संवाददाता। सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिरिया खदानों के सभी मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मेघाहातुबुरु सामुदायिक भवन स्थित ओपन थिएटर प्रांगण में हुई। इस दौरान बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करने का सभी मजदूर संगठनों ने एकजुट होकर विरोध किया। बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने का प्रयास किया गया तो किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिरिया की चारों खदानों में एक साथ उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को धरना-प्रदर्शन से आगे बढ़ाते हुए उत्पादन प्रभावित करने और खदान बंद कराने तक की रणनीति अपनाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा की हुंकार, कहा- नियमों की अनदेखी हुई तो होगा उग...