गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिले की 230 पंचायतों में कार्यरत सभी सरकारी कर्मियों को अब अपने संबंधित पंचायत कार्यालयों में लगी बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी बनानी होगी। ऐसा नहीं करने वाले कर्मियों का वेतन रोका जाएगा, साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। पंचायत कार्यालयों में तैनात कर्मियों की अनियमित उपस्थिति को लेकर शिकायत मिलने के बाद जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायतों में बायोमेट्रिक हाजिरी को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 की धारा 2 के तहत सुरक्षा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की नीता कुमारी ने 31 दिसंबर 2025 को जिले के पंचायत भवनों में पंचायत स्तर के कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लगाए गए बायोमेट्रिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.