बिजनौर, दिसम्बर 13 -- विकासखंड कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत सचिवों ने बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष निर्दोष कुमार ने कहा कि पंचायत सचिवों पर विभागीय कार्यों का अत्यधिक बोझ है, इसके बावजूद उन्हें गैर-विभागीय कार्यों में लगाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पंचायत सचिवों को केवल विभागीय दायित्वों तक सीमित रखा जाए। इस दौरान राजीव कुमार, नितिन कुमार, मिथुन कुमार, दीपक, धर्मप्रिय, राजवीर सिंह समेत अन्य पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.