सासाराम, फरवरी 14 -- सासाराम, एक संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों और कर्मियों द्वारा बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध किया जा रहा हैं। डॉक्टर इसे निजता का उल्लंघन और अव्यवहारिक बता रहे हैं। वहीं प्रशासन इसे समय पर उपस्थिति और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य मान रही है। इसे लेकर चिकित्सक व कर्मियों ने कार्य बहिष्कार तक का अल्टीमेटम दिया है। ऐसे में सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन द्वारा अस्पतालों में लागू बायोमेट्रिक हाजिरी पद्धति पर पुनर्विचार करने के लिए विभाग को पत्राचार किया है। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में डीएम द्वारा चिकित्सकों व कर्मियों को बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज उपस्थिति के आधार पर जनवरी 2026 से वेतन भुगतान करने का आदेश निर्गत किया गया है। जिसे लेकर अध्यक्ष बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ऐतराज जताया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.